नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भाई दूज का पर्व भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उसे तिलक लगाती है। भाई भी प्यार से अपनी बहन को तोहफा देता है। बहनें भाई दूज पर अपने भाइयों से अच्छा तोहफा पाने की इच्छा रखती हैं। उन्हें इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल भाई दूज पर अगर आप अपनी बहन को कुछ अलग और अनोखा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बताने जा रहे हैं।स्मार्ट वॉच आप बहन को स्मार्ट वॉच गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल स्टाइलिश लुक के साथ स्मार्ट वॉच आने लगी हैं, अच्छी लगती है। आप इनमें से कोई चुन सकते हैं।गोल्ड पेंडेंट अगर आपका बजट अच्छा है, तो गोल्ड पेंडेंट गिफ्ट में दें। गोल्ड पेंडेंट किसी भी चेन में डालकर पहन सकती हैं। सोने की बात अलग होती है और आजकल लड़कियां गले मे...