जौनपुर, फरवरी 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव का बुधवार को किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई अरविंद यादव से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें सुदर्शन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां किस्मती देवी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी अरबिंद यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक किरण कुमार सिंह और अपराध निरी...