हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाई की ससुराल में प्रेमिका से मिलने के लिए 14 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर दोनों के परिजनों को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बुलाया गया और बातचीत की गई। पंचायत ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रखा और फिर दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। फिर क्या था, चंद मिनट में पंडित जी ने मंत्र पढ़ा और दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया। अब 13 फरवरी को प्रेमिका से दुल्हन बनी युवती अपने ससुराल विदा होकर जाएगी। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के भाई की ससुराल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। युवक भाई की ससुराल आते-जाते रहता है। इस बीच पड़ोस की एक युवती से उसकी अंखिया लड़ गई और दो...