अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जवां थाना क्षेत्र के बरौली के पास रविवार की शाम बाइक सवार युवक की मोपेड से टकराकर मौत हो गई। वह छोटे भाई की शादी का सामान लेने आया था। मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गभाना थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी शिवम उर्फ छोटू (24) पुत्र विशंबर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार 12 दिसंबर को छोटे भाई की शादी होनी है। वह रविवार को बाइक से बरौली शादी का सामान लेने गया था। लौटते समय रास्ते में मोपेड से बाइक टकरा गई। शिवम बाइक से सड़क पर गिर गया और सिर व सीने में चोट लगने पर अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.