जमशेदपुर, अक्टूबर 15 -- जमशेदपुर।घर की इज्जत बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति को जान से मारने की कोशिश का सामना करना पड़ा। मामला परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला का है, जहां भाई की विधवा पत्नी के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह आरोप घायल ने लगाया है। उसने बताया कि हमलावर ने थर्मोकोल कटर से युवक के चेहरे और जबड़े पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, घायल का नाम बुधान मार्डी है। मंगलवार की रात करीब आठ बजकर दस मिनट पर वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी विजय टोपनो ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विजय ने पास में रखे थर्मोकोल कटर से बुधान पर हमला कर दिया। वार इतनी तेजी स...