सीवान, नवम्बर 23 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के महुआरी गांव में शनिवार की अहले सुबह पीड़िया व्रत को लेकर घाटों पर आस्था और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महीने भर से किए जा रहे इस पारंपरिक व्रत का समापन नदी-तालाबों में पीड़िया विसर्जन कर किया। सुबह पांच बजे से ही महिलाओं की भीड़ नदी और तालाबों के किनारों पर जुटनी शुरू हो गई। लाउडस्पीकरों पर गूंजते लोकगीत और महिलाओं के मधुर स्वरों ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। पीड़िया विसर्जन के दौरान महिलाओं की टोली भोजपुरी गीतों पर नाचते-गाते उत्साह से झूमती नजर आई, जिससे घाटों पर मेला जैसा माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार पीड़िया व्रत की शुरुआत गोवर्धन पूजा के दिन से होती है। उस दिन गोबर से छो...