बक्सर, मार्च 29 -- सिमरी, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लोकेंद्र यादव एवं सीओ वीएस पाण्डेय ने कहा कि हर संप्रदाय का त्योहार सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे के साथ सुख-समृद्धि का संदेश देता है। पदाधिकारी द्वय ने लोगों को शरारती तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी है। थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग होने की स्थिति हुई तो संबंधित लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुंवर, इम्तियाज अंसारी, सोनू दूबे, नित्यानंद राय, दीपनारायण सिंह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.