मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रमजान के पाक महीने को लेकर सोमवार की शाम नगर के हयात नगर में दावत ए इफ्तार पार्टी का आयोजन मो. साहिल की ओर से किया गया। जिसमें मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, तारापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रहे अरुण कुमार साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बिपिन खिरहरी आदि मौजूद थे। मुख्य पार्षद प्रभु शंकर ने कहा कि रमजान का पवित्र माह मिल्लत और भाईचारे का संदेश देता है। राजद नेता अरुण कुमार साह ने कहा कि रमजान का पाक महीना सद्भाव और शांति के साथ समरसता के भाव को जागृत करता है। इस मौके पर मो. इसराइल, मो. सलीम, मो. साहिल, मो. जफर, मो. बिट्टू, मो. असलम, जयराम यादव आदि मौजूद थे। -------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.