लखनऊ, अप्रैल 10 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आओ गले मिलें कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त म्यूजिशियन ब्रायन सिलास ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने लता मंगेशकर और अनुराधा पौडवाल के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ भी प्रस्तुति दी है। उन्होंने पियानो पर मनमोहक धुनें निकालकर दर्शकों का मन मोह लिया। अखिलेश यादव ने ब्रायन सिलास का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी संस्कृति का देश है। हम सब मिल-जुलकर सभी त्योहार मनाते हैं। भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की ताकत हैं। आज का कार्यक्रम उसी सद्भाव एकता और भाईचारे क...