बदायूं, मार्च 18 -- गरीब किसान की पांच बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर पूर्व प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर केस दर्ज होते ही इलाके में खलबली मच गई है। कोतवाली के गांव धौरेरा निवासी वेदाराम राजपूत का आरोप है कि समीपवर्ती गांव अमीरगंज निवासी पूर्व प्रधान शिवसहाय ने अपने भाई जोधपाल, नन्हें और गांव के ही प्रेम सिंह के साथ मिलकर उनकी पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। जब वेदाराम खेत जोतने गए तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर उन्हें खेत से भगा दिया। दोबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, पीड़ित किसान ने थक-हारकर कमिश्नर से शिकायत की। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.