छपरा, दिसम्बर 2 -- मांझी। जैतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश सिंह उर्फ जई सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार सिंह उर्फ विक्की सिंह की मौत पर उनके मामा बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह शोक जताने मंगलवार को सारण पहुंचे। अंतिम दर्शन के दौरान मंत्री संजय कुमार सिंह भी अपने भांजा के शव को देख कर भावुक हो उठे। बताया जाता है कि हाल ही में मंत्री के चुनाव अभियान के दौरान विवेक डेढ़ महीने तक क्षेत्र में सक्रिय थे और जीत के बाद मामा को विजयश्री की माला पहनाने का सौभाग्य भी उन्हें मिला था। उधर मांझी श्मशान घाट पर मंत्री के पहुंचने की सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया व नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा घाट व रास्ते की साफ सफाई की गई। मांझी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में विवेक का अंतिम संस्कार किया गया। दाह संस्कार में बिहार सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.