हापुड़, फरवरी 11 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी में भांजे की हत्या के प्रयास का विरोध करने पहुंचे मामा ने अपनी मृतका बहन के ससुराल वालों पर उन्हें जमकर पीटने का आरोप लगाया है। पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए आरोपियों ने पुलिस से सांठगांठ कर झूठी घटना दर्शाकर व्यक्ति व उनके भाईयों के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित विवश होकर न्यायालय की शरण में पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर अब हापुड़ देहात पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहादुरगढ़ निवासी पंकज गर्ग ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन मनीषा उर्फ अलका की शादी गांव कनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.