रांची, जनवरी 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी चौक पर पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने बहनोई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में कुटे निवासी कादिर खान, उसका भाई साबिर खान और डटमा निवासी इम्तियाज खान शामिल हैं। घटना शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे की है। जानकारी के अनुसार, कुटे निवासी कादिर खान के बच्चे उसी गांव में अपने मामा जावेद खान के घर रहते हैं। शुक्रवार को कादिर खान ने किसी बात पर अपने बच्चों की पिटाई कर दी। भांजों की पिटाई से नाराज होकर मामा जावेद खान अपने मित्र सद्दाम खान और सूरज पठान के साथ हॉकी स्टिक लेकर कादिर को खोजते हुए सांडी चौक पहुंचा, जहां कादिर खान, उसका भाई साबिर खान और मित्र इम्तियाज खान एक दुकान के बाहर बैठे थे। उसी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.