कानपुर, अप्रैल 14 -- तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सात वर्षीय भांजी की मौत के बाद मामा रोहित ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का इसी महीने 15 को तिलक व 16 को शादी थीं। मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। हादसा कानपुर देहात के रायपुर में हुआ था। रोहित का इलाज हनुमंत विहार स्थित अस्पताल में चल रहा था। कानपुर देहात के रनिया कुंदनपुर निवासी 27 वर्षीय रोहित सिंह 14 अप्रैल को तिलक था। तिलक नजदीक देख वह शुक्रवार की रात सचेंडी के छत्ता सिंह का पूरवा में रहने वाली बहन प्रियंका व सात वर्षीय भांजी अंशिका को लेकर बाइक से घर आ रहा था। तभी रायपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में अंशिका की मौत हो गई थीं, रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार रात रोहित की भी मौत हो गई। बेटे की मौत की जान...