शामली, मार्च 7 -- जनपद में हुई शराब की ई लाटरी में महिलाओं की किस्मत ने पूरी तरह से जोर मारा है। इस बार जिले में भांग व शराब के कारोबार में 26 फीसदी भागेदारी आधीआबादी की होगी। जिले में 152 भांग व शराब की दुकानों की ईलाटरी 41 महिलाओं के नाम निकली है। गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार नोडल अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शराब दुकानों की ई-लाटरी का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकडों आवेदक भी प्रक्रिया में मौजूद रहें। डीएम अरविंद कुमार चौहान की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ ई लाटरी की प्रक्रिया को सम्पन कराया गया। कलक्ट्रेट सभागार सहित प्रागंण में भी बडी बडी एलइडी लगाकर ईलाटरी से पहले डेमो कराया गया और आवेदको से सहमती मांगी गई। जिला अधिकारी द्वारा पूर्व में बताए गए नियमों की एक बार फिर जानकारी दी गई। देशी दु़कान की कुल 81 दुकानों पर 870 आवेदन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.