पीलीभीत, जनवरी 17 -- बीसलपुर। गांव भसूड़ा में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव भसूड़ा निवासी अवरार व गांव के ही एहसान के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिससे एक पक्ष के जीशान, अवरार, अशफाक, मुमताज, आमना, अशरफ तथा दूसरे पक्ष के एहसान, इश्हाक, नाजिम, मो0 अजीज आदि घायल हो गए। पुलिस ने अनीस अहमद की ओर से एक पक्ष के जीशान, रूखसार, अशफाक, अबरार, इकबाल, निसार, सिनाम, इश्हाक, रजाक बख्श तथा दूसरे पक्ष की रूखसार पत्नी मुमताज की ओर से अनीस अहमद, इश्तयाक, नफीस, मो. असीन, एहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.