लोहरदगा, सितम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन की तैयारी में केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति जुट गयी है। महालया पर 22 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। दुर्गा पूजा समिति के अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे देवी मंदिर, पावरगंज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर में शोभायात्रा सम्पन्न होगी। इस शोभा यात्रा में लोगों की बड़ी भागीदारी के लिए पूरे लोहरदगा में प्रचार रथ भेजा जाएगा। जिसका उद्देश्य 22 सितंबर को होने वाले शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सभी महिला, पुरुष, बड़े बुजुर्ग, सभी को जागरूक कर शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण देगी।पूरे लोहरदगा की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तिमय गीतों की मधुर धुन और भव्य शोभा यात्रा की अद्भुत झलक देखने को मिलेगी। यह अ...