दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। आगामी दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो की ओर से आयोजित झारखंड दिवस को भव्य बनाने की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति दुमका की एक बैठक दुमका परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने की। बैठक में 2 फरवरी को सफल आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया। नगर अध्यक्ष विजय कुमार दास ने कहा कि 2 फरवरी को हम सभी को मिलकर ऐतिहासिक बनाना है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में जिला संगठन सचिव रवि यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंदन भवनिया, केंद्रीय समिति सदस्य राजेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष शिबू चक्रवर्ती, नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.