बोकारो, अप्रैल 8 -- जैनामोड़। जरीडीह प्रखंड के गायछंदा स्थित शिव गंगा नदी के तट पर अमृत कुंभ धाम में मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारूद्र यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। महंत उत्तर प्रदेश चित्रकुट धाम के श्री श्री 1008 सिद्धगिरी महाराज, तपस्वी 1008 महा मंडलेश्वर शिवानीगिरी माताजी, सर्वज्ञ पीठाधिश्वर मंज्जपा गिरी, महंत जगन्नाथ दाल, महंत नरेन्द्रानंद गिरी व कथा वाचक कृष्णा के अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व महायज्ञ को लेकर शिव गंगा नदी में उज्जैन के आचार्य रघुनन्दन व मुम्बई के कुमार आचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ 501 कलश में जल भराई कराया गया। जहां से शोभा यात्रा पूरा गायछंदा गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल अमृत कुंभ धाम पहुंचा। भ्रमण के दौरान, जय श्री राम, जय हनुमान, हर- हर महादेव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.