संतकबीरनगर, मार्च 19 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली कस्बा में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से मंगलवार को श्री मारुती नंदन महायज्ञ प्रवचन एवं रामलीला के लिए भव्य तरीके से कलश, शोभायात्रा निकली। जो विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। वैदिक विद्वानों के मन्त्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना हुई। साथ में यज्ञाचार्य और आयोजन कमेटी समय- समय पर उदघोष जयकारों से वातारवण भक्ति मय बना रहा। यज्ञ स्थल से निकली यात्रा नगर घूमते हुए कुर्मिनवा, डिहवा, ब्राह्मण टोला घूमते हुए अन्य स्थान पहुंची। अयोध्या, कुम्भ मेला से पहुंचे पवित्र जल को भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची। पीले परिधान से सुसज्जित कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश के साथ चल रही थी। जगह- जगह लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। धार्मिक गीतों की धुन से हर कोई आस्था से सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.