गिरडीह, नवम्बर 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सम्मेदशिखर पारसनाथ मधुबन में भव्य शोभायात्रा के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गुरूवार को शुरु हो गया। साधु संतों के सानिध्य में विशाल मंडप में गगनभेदी मंत्रोचारण के साथ पहले दिन धार्मिक विधियां पूरी की गई। धार्मिक कार्यक्रमों व पूजा विधान से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ तन्मय साधना केंद्र में तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा प्रतिष्ठित की जायेगी। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर की पावन धरा मधुबन में पांच दिवसीय भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है। साधु संतों के सानिध्य में पांच दिनों तक लगातार धार्मिक विधियां पूरी कर तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया जायेगा। गुरुवार को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.