घाटशिला, फरवरी 2 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका विधायक संजीव सरदार ने आज जादूगोड़ा थाना अंतर्गत अंतर्गत डोमजुड़ी में लाखों रुपये की लागत से बने आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति को चैतन्य महाप्रभु सांस्कृतिक भवन की सौगात दी। इस मौके पर शिलापट्ट का पर्दा हटाकर एक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर समिति के नए अध्यक्ष नवदीप दास ने उन्हें चैतन्य महाप्रभु का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व मदन मोहन मंदिर से उद्घाटन स्थल तक भव्य नगर कीर्तन निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला-पुरुष नाचते-गाते चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र जय राधे, राधे-राधे की गूंज से पूरा डोमजुड़ी गांव भक्तिमय हो गया। इस मौके पर समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित की गई व मैट्रिक परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया गय...