पाकुड़, फरवरी 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम रविवार को सुंदरपुर गांव में देखने को मिला, जब श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सिर पर कलश धारण किए, जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच निकली इस यात्रा ने सुंदरपुर से लेकर राजबाड़ी स्थित बांसलोई नदी तट तक आध्यात्मिक वातावरण रच दिया। सुबह से ही पंचमुखी बजरंगबली मंदिर प्रांगण सुंदरपुर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं, महिलाएं और श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा सुंदरपुर से प्रारंभ होकर राजबाड़ी के बांसलोई नदी तट पहुंची। जहां विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं पुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.