धनबाद, अक्टूबर 31 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग के भगतडीह स्थित दु:खहरणी मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में बाल श्री कृष्ण, राधा कृष्ण,राम दरवार,सहित कई देवी देवताओं की मनमोहक झांकिया व पुरुलिया अघोरी नृत्य, शिव तांडव नृत्य श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभा यात्रा में 1001 महिलाएं व कन्याएं माथे पर कलश लिए चल रही थी। मुख्य यजमान के रूप मे अमरनाथ पांडे, प्रीति पांडे ,राजू सिंह व रविता देवी मुख्य कलश लेकर चल रही थी। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकली। जो झरिया नगर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान हर हर महादेव, बम बम भोले,जय श्री राम, जय बजरंगबली का जयकारा लगता रहा। हरिद्वार श्री माया मधुसूदन धाम के पीठाधीश्वर स्वामी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.