बेगुसराय, मई 27 -- बखरी, निज संवाददाता। बगरस स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। यज्ञ स्थल बगरस चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में 1100 से अधिक कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय की। यह यात्रा राटन, उदनचक, खजुरिया, बभइन, ब्रह्मदेवनगर होते हुए गुमतीपार, बगरस, ध्यानचक्की से वापस यज्ञ स्थल तक संपन्न हुई। कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह जलपान, शरबत, लस्सी और ठंडे पानी की व्यवस्था की थी। बच्चियों के पैरों पर पानी छिड़ककर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद बालिकाओं का उत्साह देखने लायक था। अब प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से आचार्य रविंद्राचार्य महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, संध्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.