सिद्धार्थ, अप्रैल 18 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया क्षेत्र के बेलवा में गुरुवार को भव्य एवं पारंपरिक वेश भूषा में कलश यात्रा निकाल कर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक उदय नारायण पाण्डेय के नेतृत्व मे गांव से यात्रा बानगंगा नदी से पवित्र जल भरने के लिए शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। पवित्र जलस्त्रोत से कलश को भर कर गांव के प्राचीन काली मंदिर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर व सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया। यात्रा के बाद कलश कथा आयोजन स्थल पर धार्मिक विधि एवं मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित कह गई। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक उदय नारायण पाण्डेय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। कथा वाचक उदय नारायण पाण्डेय ने बताया कि विश्व में सभी कथाओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.