लोहरदगा, सितम्बर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, लोहरदगा की बैठक समिति के अधिकारियों और सभी संरक्षक गण की मौजूदगी में खेमराज स्मृति भवन गुदरी बाजार में आयोजित हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा 22 सितंबर को सुबह सात बजे देवी मंडप पावरगंज से सोमवार बाजार, शास्त्री चौक होते हुए ठाकुरबाड़ी मंदिर तक निकाली जाएगी। कलश स्थापना कर अगले नौ दिनों तक ठाकुर बड़ी मंदिर के प्रांगण में नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में शहर की हजारों महिलाएं-बालिकाएं, भक्तगण हाथों में ध्वज ले कर शामिल होंगे। ढोल-नगाड़े और माता के जयघोष से मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत और अभिनंदन होगा। केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.