देवरिया, मार्च 18 -- भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के अंतर्गत नकदह फुलवरिया में सोमवार श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रवासियों व जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर भलुअनी, बरहज, सरयू तट से होते हुए बारा दीक्षित का भ्रमण कर अंत में यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धा व भक्ति भाव से शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ गंगा जल से भरे पवित्र कलशों के साथ विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यज्ञ सचिव अमित तिवारी भार्गव ने बताया कि इस कलश यात्रा के माध्यम से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ त्रिदंडी स्वामी के प्रिय शिष्य पूज्य जियर स्वामी जी महाराज के देखरेख में सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.