कोडरमा, अप्रैल 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । भव्य कलश यात्रा के साथ सोमवार से झुमरीतिलैया के नवादा बस्ती में श्री पंचदिवसीय एक कुंडीय हनुमत शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। इस दौरान वेद मंत्रोच्चारण होता रहा। इस दौरान 351 महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली, जो कोरियाडीह तालाब से पवित्र जल उठाते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा का उद्घाटन महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण में शुद्धता आती है। वेद मंत्रों के उच्चारण से सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है, जो वातावरण को संतुलित रहता है। इससे जनता की प्रवृत्ति में परिवर्तन होता है। जहां-जहां तक यज्ञ का धुंआ और मंत्र विचरेंगे, वहां तक का प्रत्येक जीव-जंतु में परिवर्तन आएगा। मनुष्य के विचारों में श...