मेरठ, फरवरी 6 -- सरधना। आगामी 23 फरवरी से सरधना में भव्य व ऐतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव होगा। आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में होने वाला महोत्सव कल्याणक चौक बाजार स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ चौबीसी दिगंबर जैन मंदिर में होगा। गुरुवार को आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस करके महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च तक होने वाले महोत्सव में रोजाना धार्मिक अनुष्ठान रहेंगे। 25 फरवरी को भगवान के जन्म कल्याणक पर विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में श्रीसंघ के लोग रहेंगे। रोज रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे जिसमें देशभर से बड़े-बड़े विद्वान उपस्थित रहेंगे। एक मार्च को भगवान की प्रतिष्ठा जिन मंदिर में होगी। आचार्य श्री ने समस्त नगर के साथ आसपास के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.