आरा, फरवरी 10 -- -प्रचार रथ शहरवासियों को शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा -रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर से प्रचार-प्रसार के लिए निकला प्रचार रथ आरा,निज प्रतिनिधि। शिव भक्ति और धार्मिक उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण के बीच महाशिवरात्रि के मौके पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा को लेकर समिति की ओर से मंगलवार को प्रचार रथ रवाना किया गया। रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शिव बारात के प्रचार-प्रसार के लिए भव्य प्रचार रथ को पूजा-अर्चना व जयकारों के साथ रवाना किया गया। मौके पर समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर प्रचार रथ को पूरे शहर के विभिन्न मोहल्लों व प्रमुख स्थलों पर...