आजमगढ़, सितम्बर 1 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर स्थित इंटर कालेज में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लालगंज विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आने वाले समय में पिछड़ों को तीन कटेगरी में आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रदेश के 75 जिलों में आरक्षण देने का कार्य चल रहा है। महिलाओं को भी 50 फीसदी आरक्षण हर क्षेत्र में मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का गठन किया गया है। सेना में गांव, ब्लाक, विधान सभा से लेकर जिले स्तर पर कमांडर का गठन किया जा रहा है। पिछड़े समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुहेलदेव सेना से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना में जाति का कोई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.