नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चिकित्सा क्षेत्र में एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एप्लीकेशन ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ साइंसेज नाम से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स चलाया जाएगा। इस कोर्स का विधिवत शुभारंभ डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बुधवार को किया। प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भविष्य में हमें तकनीक आधारित डॉक्टरों की जरूरत है। ऐसे में इस कोर्स की बहुत जरूरत है। कुलपति ने कहा कि ऑनलाइन के साथ-साथ ऐसे सप्ताहांत व ऑफलाइन कोर्स भी शुरू किए जाने चाहिए। डीयू की रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल के तत्वावधान में यह कोर्स चलाया जाएगा। यह 100 प्रतिशत ऑनलाइन मोड में होगा। इसकी अवधि 15 सप्ताह (शनिवार और रविवार, हर दिन 2 घंटे) होगी। कोर्स में प्रति बैच 50 सीटें रखी गई हैं। इसके लिए अनिवार्य य...