देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत एक संवेदनशील राज्य है। आपदाओं से निपटना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई थी। अब भविष्य में आपदा पूर्वानुमान की योजनाएं बनाई जा सकेंगी। राजभवन में मंगलवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बनाई गई कॉफी टेबल बुक 'श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि केदारनाथ आपदा के दौरान उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.