बिजनौर, मार्च 22 -- बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी की अध्यक्षता में बिजनौर जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी, प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी, महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति के सदस्य प्रवीण गुप्ता ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय 8 दिसंबर 2023 को अस्तित्व में आया एवं 16 मार्च 2024 को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाने लगा। हम सब मिलकर इस विश्वविद्यालय को विश्वपटल पर पहचान दिलाने एवं निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.