कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर हुआ। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रशासनिक भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कुलपति ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करना ही हमारा परम लक्ष्य हैं। हम तिरंगा फहरा रहे हैं तो हम केवल एक ऐतिहासिक तिथि का उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि अपने राष्ट्र के संप्रभु, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक स्वरूप के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहरा रहे हैं। कैम्पस की एनसीसी इकाइयों, सुरक्षा गार्ड एवं रोवर्स-रेंजर्स ने मार्च पास्ट किया। ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी, ड्रोन प्रदर्शनी एवं पेलोड एरिया प्रतियोगिता हुई। विवि के साथ विभिन्न महाविद्यालयों ने झांकी का प्रदर्शन किया। विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.