मुंगेर, मार्च 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सूबे में के विभिन्न गांवों में प्रखंड और जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नगर परिषद क्षेत्र से सटे रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत की आदिवासी बहुल भविकुराबा और छोटी फुलवरिया के ग्रामीण मिट्टी, धूल से भरी जर्जर सड़क के सहारे ही आवागमन को विवश हैं। इन दोनों गांवों में आदिवासियों की अच्छी खासी संख्या है। इसके बावजूद गांव तक पहुंचने के सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि सरकार की ओर से ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। कई गांवों में पूर्व में सड़क निर्माण के बाद पुन: बेहतर तरीके से सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। लेकिन भविकुराबा और उससे लगने वाले गांव की सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि उदासीन हैं। क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.