नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली। हल्द्वानी सरस मेले में पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए होटल एसोसिएशन भवाली के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल को सम्मानित किया गया। उन्हें पिछले 30 वर्षों से होटल उद्योग में उत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ। जिसमें डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एडीज वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी ने राजेंद्र प्रसाद कपिल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना, वीरचंद्र गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया। कहा कि इन योजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.