नैनीताल, अक्टूबर 4 -- भवाली, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी के अवसर पर शनिवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसएस नगर संघ चालक कैलाश चंद्र सुयाल के नेतृत्व में डॉ. केशव राव हेडगेवार, माधवराव सदाशिव राव गोवलकर और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिसके बाद गणगीत गाकर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाह भुवन शर्मा ने किया। नगर कार्यवाह राहुल कंसल ने एकल गीत गाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग पर्यावरण प्रमुख नित्यानंद जोशी ने डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डाला। संघ की स्थापना वर्ष 1925 से वर्तमान तक 100 वर्ष पूर्ण होने के इतिहास पर प्रकाश डाला। इन दौरान विधायक सरिता आर्या, विहिप जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, विनीत टंडन, प्रमोद बिष्ट, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.