नैनीताल, जनवरी 4 -- भवाली, संवाददाता। शिप्रा कल्याण समिति एवं जिला गंगा समिति की ओर से रविवार को भवाली में स्टेट बैंक के समीप शिप्रा नदी में करीब ढाई घंटे तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी से 42 कट्टे कूड़ा-कचरा एकत्र कर निकाला गया। अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े जागरूक नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। शिप्रा कल्याण समिति एवं जिला गंगा समिति की ओर से यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चलाया जाएगा। आगामी दिनों में इसमें और अधिक स्थानीय नागरिकों के जुड़ने की उम्मीद जताई गई है। समिति ने आमजन से अपील की है कि शिप्रा नदी में किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न डालें और नदी की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। अभियान के दौरान एकत्रित किए गए कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण ...