नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली। घोड़ाखाल तिराहे पर लोनिवि की ओर से सड़क के बीच में आरसीसी ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं, जिससे राहगीरों, यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों की समस्या से निजात मिलेगी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने ईई को पत्र लिखा था। नगर की मुख्य समस्याओं की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि घोड़ाखाल तिराहे पर अक्सर गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते थे, और बारिश के बाद गड्ढे भरने के बावजूद फिर से बन जाते थे। अब आरसीसी ह्यूम पाइप डालकर समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। ईई दीपक कुमार ने बताया कि इस कार्य से इलाके में जल निकासी की समस्या भी दूर होगी और सड़क की स्थिति भी सुधरेगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.