नैनीताल, सितम्बर 15 -- भवाली। तिरछाखेत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही, अच्छे कार्य के लिए धनी दुम्का, लक्ष्मी नेगी, सुनीता साही और माया पंत को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। यहां प्रेमा पांडे, जया कपिल, भागीरथी, भावना, तुलसी, किरन, फेमिदा, शुमन, मंजू, पुष्पा, नीतू, हेमा, गीता, भावना, भगवती, सुनीता, रितु, राधा रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.