नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो भवाली, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत भवाली में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली भवाली बाजार से शुरू होकर भीमताल रोड, रानीखेत रोड और नैनीताल रोड से होकर गुजरी। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर 'हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं', 'सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित घर जाएं' जैसे नारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत यह रैली निकाली गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...