नैनीताल, अक्टूबर 12 -- भवाली। पौराणिक देवी मंदिर में रविवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से तिल पात्र व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित इंद्र कपिल ने पूजा अर्चना कर तिल पात्र पूजा अर्चना की। मंदिर में भजन कीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक रहा। कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा ने कहा कि नगर की जनता और सभी पात्रों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा सका। उन्होंने सभी जनता व पात्रों का आभार जताया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद कपिल, हरिशंकर कांडपाल, मनीष साह, संजय जोशी, प्रशांत जोशी, अमित पांडे, नीमा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, सुनीता साही, तन्नू कनवाल, माला कनवाल, लवेन्द्र क्वीरा, मुन्ना जोशी, जुगल मठपाल, पवन भाकुनी, गणेश पंत, नरेश पांडे, त्रिवेंद्र साह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.