नैनीताल, मई 31 -- भवाली। नगर पालिका में वर्षो से रुकी हुई जमानत धनराशि एक माह के अंदर वापस लौटाने के निर्देश पर नगर पालिका के ठेकेदारों ने पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार का आभार जताया है। ठेकेदार वृजमोहन जोशी, सोभन सिंह रौतेला, अमित पाण्डे, रमेश पाण्डे, दीपेश कपिल, हेमा गुरुरानी, आशीष गुरुरानी, नवीन सिंह क्वीरा, आजम खान, यशपाल मेहरा ने कहा कि लगभग छः वर्षो से पालिका में जमा जमानत राशि नहीं मिल पा रही थी। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार को समस्या बताई गई थी। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने एक माह के अंदर ठेकेदारों की जमानत राशि दिए जाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.