नैनीताल, मार्च 15 -- भवाली, संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही नगर में पेयजल समस्या बढ़ जाती है, लेकिन सर्दियों में भी कुछ वार्डों में पानी की किल्लत बनी रहती है। जिसकी प्रत्येक माह 10 से 15 शिकायतें जल संस्थान को प्राप्त होती हैं। इसे देखते हुए जल संस्थान के एई रवि डोभाल ने आगामी गर्मियों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को नगर में तीन नई बोरिंग की व्यवस्था की है। एई डोभाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। इस वर्ष इसे ध्यान में रखते हुए रानीखेत रोड, नैनीताल रोड और घोड़ाखाल रोड पर तीन स्थानों पर बोरिंग कराई गई है। इन बोरिंगों को पाइपलाइन और टैंकों से जोड़ा जाएगा, ताकि सभी वार्डों को पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबार को देखते हुए भी यह कदम महत्वपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.