नैनीताल, दिसम्बर 2 -- भवाली। महर्षि विद्या मंदिर, तिरछाखेत की छात्राओं ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विद्यालय की 7वीं की छात्रा दीपिका आर्या और प्रियांशी गोस्वामी अपनी कहानी पुस्तकों के ऑनलाइन प्रकाशन के साथ बाल साहित्य में अपनी पहचान बना रही हैं। कम उम्र में यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। इन पुस्तकों को अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पढ़ा जा सकता है। इससे पूर्व भी विद्यालय के छात्र सक्षम जोशी की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। दीपिका और प्रियांशी के इस योगदान के साथ विद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या साधना जोशी ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा, महर्षि विद्या मंदिर भवाली सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को संवारने और ...