नैनीताल, जून 1 -- भवाली। पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र ने बेतालघाट के भवाली गांव में रविवार को विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने कृषकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। वैज्ञानिक डॉ. ममता आर्य ने कहा कि कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी मिले, इसके लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यहां डॉ. कृष्णा माधव, ज्योति बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मदन, हीरा सिंह, गोपाल, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र, पुष्कर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.