नैनीताल, मई 7 -- भवाली, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर चलते ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली का पहिया खुल गया। जिससे आसपास से गुजर रहे वाहनों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। ट्रॉली का पहिया निकलकर सड़क से 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सड़क में चल रहे दोपहिया चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। पहिया खुलने के बाद ट्रॉली 50 मीटर तक घिसटते हुए गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया खुला सड़क में कम वाहन थे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस के आने के बाद टैक्टर ट्रॉली को किनारे कर जाम खुलवाया गया। ट्रैक्टर चालक कसियालेख से रानीखेत जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.