संभल, फरवरी 24 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में बकाया वसूली और विद्युत चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। अवर अभियंता रामकुँवर अपनी चेकिंग टीम के सदस्यों विजयपाल, नित्यानन्द और विकासपाल संविदा लाइनमैन के साथ गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे। टीम ने जीतपाल पुत्र बलवन्त सिंह को अपने खेत में पास की एलटी लाइन से तिहरे पीवीसी तार के जरिए अवैध रूप से कटिया डालकर करीब 10 एचपी की समरसीबल मोटर से नलकूप चलाते हुए पकड़ा। मौके की वीडियोग्राफी भी की गई और लगभग 12 मीटर तिहरा दो लाल, एक काला पीवीसी तार काटकर जब्त किया गया। आरोप है कि इसी दौरान जीतपाल और उसके भाई बिन्टू सिंह ने टीम के साथ मारपीट छीना-झपटी और गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। कर्मचारियों ने किसी तरह मौके से निकलकर विद्यु...